
पति को छोड़, पिता को नाराज कर बेरोजगार प्रेमी के साथ लिव इन मे रह रही थी सरकारी नर्स , जरा सी बात पर प्रेमी ने दी खतरनाक मौत
जयपुर पति को छोड़कर, पिता को नाराज कर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही एक युवती को दर्दनाक हत्या कर दी गई। पुलिस सुसाइड़ मानती रही, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई और हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस ने मृतका के लिव इन पार्टनर को हिरातस में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या करना कबूल कर लिया। युवती का कुछ समय पहले ही सरकारी नौकरी में चलन हुआ था।हत्या की यह वारदात जोधपुर जिले की है और शास्त्री नगर थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। थानाधिकारी जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि झालावाड़ में बसेरा मोहल्ला निवासी जीएनएम नर्स सरिता 32 साल गत 7 सितम्बर को मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर छह में किराए के कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली थी। वह हरीशचन्द्र सुमन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।उसकी शादी चार साल पहले वैभव नाम के युवक से हुई थी। यह लव मैरिज थी। लेकिन सरिता और वैभव कुछ समय के बाद अलग हो गए। सात सितंबर को उसकी मौत होने के बाद प्राथमिक जानकारी यह मिली थी कि उसने सुसाइड़ कर लिया। बाद में पता चला कि उसकी ही चुन्नी से उसका गला दबाकर उसे मार दिया गया। पुलिस ने सरिता के पिता प्रेम प्रकाश को जोधपुर बुलाया और उनसे पूछताछ की और बेटी की हालात दिखाई।पिता ने कहा कि वह सुसाइड़ नहीं कर सकती। इस पर उसके लिव इन पार्टनर हरिश को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि जीएनएम सरिता का बतौर नर्स चयन हो गया था। उम्मेद अस्पताल में तबादला होने से वह 4 जुलाई को जोधपुर आ गई थी और मिल्कमैन कॉलोनी में रहने लगी थी। आरोपी हरीश भी उसके साथ आया था और लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लग गया था। वह कोई काम नहीं कर रहा था।शराब व सिगरेट पीने की आदत से सरिता उसे मना करती थी। गत 7 सितम्बर को सरिता ड्यूटी के बाद अस्पताल से कमरे लौटी तो हरीश नशे में मिला। कमरे में शराब की बदबू आने पर उसने हरीश को उलाहना दिया था। दोनों में विवाद व झगड़ा हुआ था। तब हरीश ने गला दबाकर सरिता की हत्या कर दी थी। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया।
मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413
Leave a comment