
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पांच बदमाशों को रविवार रात गिरफ्तार किया है। पांचों बदमाश एक मकान में डकैती की प्लानिंग बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के सरिए और मिर्च पाउडर जब्त किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
SHO सतपाल यादव ने बताया कि डकैती की प्लानिंग बनाते आरोपी अरशद उर्फ अस्सू (27) पुत्र सैय्यद आमिर निवासी अमृत विहार नाई कि थडी जयसिंहपुरा खोर, मोहम्मद ताहिर (22) पुत्र मोहम्मद सरफराज निवासी राधा विहार कालोनी जयसिंहनगर जयसिंहपुरा खोर, मोहम्मद सोहिल (22) पुत्र अब्दुल हमीद निवासी आमागढ ट्रांसपोर्ट नगर, मोहम्मद अफनान (19) पुत्र अब्दुल हफीज निवासी शारदा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर और रवि सोनी (28) पुत्र शंकर सोनी
निवासी जगदम्बा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के 4 सरिए और करीब 250 ग्राम मिर्च पाउडर जब्त किया है।
विरोध करने पर आंखों में डालते मिर्च रविवार रात को पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली कि लांगडियावास स्थित कचरा प्लांट के पास कुछ बदमाश इकट्ठा हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पांचों बदमाश रुपा की नांगल में रोड के पास स्थित एक मकान में डकैती डालने की प्लानिंग कर रहे थे। जिसके हाथ में लोहे के सरिए लगे हुए थे। एक-दूसरे को प्लानिंग के तहत कहा जा रहा था कि एक जना मेन गेट पर सरिया लेकर पहरा देगा। बाकी चारों मकान के अंदर सरिया लेकर लूट की वारदात करेंगे। किसी के विरोध करने पर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर काबू करेंगे।
三

मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413
Leave a comment