निहंग सिखों ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, हुई मौत

अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब के पास बीती रात निहंग सिखों और एक युवक के बीच सिगरेट पीने को लेकर हुई तकरार जिसके बाद गुस्से में आए निहंगों ने लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसे मार दिया। इसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक श्री हरमंदिर साहिब के पास एक लड़का और लड़की जा रहे थे कि इस दौरान निहंग सिखों के साथ सिगरेट पीने को लेकर युवक की बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना


वहीं सामने आई सीसीटीवी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आस-पास कुछ लोग भी खड़े हैं। पहले लड़के और निहंग सिखों के बीच बहस होती है लेकिन फिर दोनों एक दूसरे को मारना शुरू कर देते हैं। वहीं निहंगों द्वारा लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला किया जाता है जिसके बाद उसकी वहीं पर मौत हो जाती है हालांकि वहां मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं करते हैं।

मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started