पुलिस थाना ब्रह्मपुरी आयुक्तालय जयपुर उत्तर
• ब्रह्मपुरी थाना की अवैध नशीली दवाईयां बेचने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन • 01 आरोपी को किया गिरफ्तार • आरोपी के कब्जे से 11 डिब्बो मे कुल 660 स्ट्रीप (6600 नशीली टेबलेट) बरामद
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, श्री परिश देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि जयपुर उत्तर बढती हुई वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये जयपुर शहर उत्तर के थानों एंव जिला विशेष टीमें गठित की जाकर स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों के कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना ब्रह्मपुरी द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 डिब्बो मे कुल 660 स्ट्रीप तथा जिनमें कुल ( 6600 अवैध नशीली टेबलेटे है) बरामद की गई।
• जयपुर उत्तर में स्मैक, गांजा व अन्य प्रकार के नशे की लत में वारदाते करने वालों पर निगरानी एवं कार्यवाही के संबंध में सुमन चौधरी, अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम के निर्देशन में श्री चन्द्रसिंह रावत एसीपी आमेर के नेतृत्व में ब्रह्मपरी थानाधिकारी श्री प्रदीपसिंह सिनसिनवार पुलिस निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा जिनमें श्री रामकिशोर उ.नि., प्रदीप कानि, कानि मनिष कुमार की टीम द्वारा ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आमेर रोड पर एक स्कुटी पर अवैध नशीली दवाईयों की सप्लाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 डिब्बो मे कुल 660 स्ट्रीप तथा जिनमें कुल (6600 अवैध नशीली टेबलेटे है) बरामद की गई तथा जयपुर उत्तर में इसी अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध नशीली दवाईयां बेचने वाले व्यक्ति से खरीद फरोक्त एवं सप्लाई के संबंध में अनुसंधान जारी है।
• गिरफ्तार आरोपी:- सुनील गुप्ता पुत्र श्री महेश चन्द गुप्ता जाति महाजन उम्र 33 साल निवासी चूली गेट न. 02 स्कुल के पास गंगापुरसीटी थाना गंगापुरसीटी जिला सवाईमाधोपुर हाल म.न. 135 शंकर धाम कोलोनी कल्याण मैरिज गार्डन के पास थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व
फोटो आरोपी

प्रधान संपादक अमजद खान 7737376413
Leave a comment