जयपुर से युवक का अपहरण और मारपीट कर हत्या कर दी और बाद मैं लाश जला दी
जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके से पिछले दिनों एक युवक का अपहरण हुआ। उसके बाद देर शाम उसकी मौत के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया है। पुलिस ने अधजले शव को बरामद किया है उसे आखिरी बार श्याम नगर इलाके में 21 अगस्त को देखा गया था। उसके बाद वहां से कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इस बारे में श्याम नगर पुलिस जांच पडताल कर रही थी तो पता चला कि बुधवार शाम सवाई माधोपुर से उसे जलाने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच पडताल में सामने आया है कि उसकी हत्या कर जला दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस द्वारा फिल्हाल अपराधियों की तलाश जारी है

Leave a comment