
थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 18.08.2022
फर्जी परीक्षार्थियों को किया गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 24. 106.2022 को पुलिस थाना सुभाष चौक पर परिवादी श्री जयप्रकाश शर्मा संयुक्त निदेशक (प्र.शा.) राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई की दिनांक 22.05.2022 को संस्थान द्वारा एस. एस. जैन पी.जी. महाविद्यालय केन्द्र पर एमटीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया गया था प्रथम पारी की परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से सुबह 10.30 बजे तक था, जिसमें अभ्यर्थी हिमांशु कुमार को परीक्षा हेतु बुलाया गया था तथा उक्त एमटीएस की परीक्षा के बाद राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान केन्द्र पर दोपहर 12 बजे से 01.30 बजे तक आयोजित एलडीसी परीक्षा में पप्पू कुमार को बुलाया गया था लेकिन उक्त दोनो की जगह पर एक ही व्यक्ति ने परीक्षा देना बताया आदि पर मुकदमा नम्बर 138 / 2022 धारा 420, 120B IPC व धारा 3/6 राजस्थान सार्वजिनक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-1992 में दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि. के दिशानिर्देशों में श्री इमरत सिंह उ.नि… तकनीकी सहायक श्री विजय कुमार कानि 8632, श्री मुलचन्द कानि 10925, श्री श्रवण कानि 10596 श्री पुरण कानि 10700 व श्री मुकेश कानि 11405 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते हुये व तकनीकी सहयोग से परीक्षा दिलाने वाले आरोपीयान हिमांशु व पप्पु को दिनांक 17.08.2022 को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिमानों से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण
1 पप्पू कुमार पुत्र स्व. श्री रामबाबू जाति यादव उम्र 19 साल निवासी गांव कोठियां पुलिस थाना किंजर जिला अरवल बिहार 2 हिमांशु कुमार पुत्र श्री श्याम बाबू जाति यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गांव बलैठा पोस्ट नदौल थाना मसौही जिला पटना बिहार
एडिटर इन चीफ अमजद खान 7737376413
Leave a comment