
।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।
पुलिस थाना गलतागेट की कार्यवाही
• पीडिता को घर से बुलाकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोपी अमित शर्मा उर्फ मनीष गिरफ्तार * मुल्जिम के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जप्त
घटना का विवरण:- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई. पी. एस. ने बताया कि दिनांक 14.08.2022 को परिवादिया ने पुलिस थाना गलतागेट पर आरोपी अमित कुमार उर्फ मनीष द्वारा दिनांक 01.08.2022 को घर से घूमने के बहाने बुलाकर परिवादिया को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा परिवादिया के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने व बंधक बनाकर रखने की रिपोर्ट पेश की थी। जिस पर पुलिस थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 280/2022 धारा 363,366,376 ( 2 ) (एन), 342 भारतीय दण्ड संहिता में दर्ज कर अनुसंधान किया गया। गठन पुलिस टीम का विवरण:- प्रकरण में मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत श्रीमती
सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री
सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश
कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व मे श्री प्रधान
कानि. न. 9156, श्री राजेश कानि. न. 8728, श्री कानाराम कानि. न. 9033, श्री लखन
कानि चालक न. 5467 की टीम गठित की गई।
कार्यवाही का विवरण:-गठित टीम द्वारा मुल्जिम अमित कुमार उर्फ मनीष शर्मा पुत्र रामस्वरुप शर्मा जाति हरियाणा ब्राह्मण उम्र 28 साल निवासी मकान न 07, रामनाथ नगर, पंचोलियो की ढाणी, टोडी बस स्टैण्ड, सीकर रोड पुलिस थाना हरमाडा जयपुर हाल गांव अणतपुरा पुलिस थाना चौमु जयपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुल्जिम से प्रकरण हाजा में अनुसंधान किया जा रहा है। मुल्जिम से बरामदगी का विवरण:- प्रकरण हाजा मे मुल्जिम अमित कुमार उर्फ मनीष शर्मा के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल न. RJ-14-HQ – 1427 TVS
VICTOR जप्त की गई है।
मुख्या संपादक अमजद खान 7737376413
Leave a comment