JAIPUR
पुलिस थाना रामगंज आयुक्तालय जयपुर उत्तर दिनांक 15.08.2022
* रामगंज थाने की तत्वरित कार्यवाही
* ईलाका थाना से गुम हुये डेढ साल के बच्चे को एक घण्टे में किया दस्तयाब
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर परिश देशमुख आई.पी.एस ने बताय कि पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर पर पुलिस कन्ट्रोल रूम जयपुर शहर से ईतला मिली की एक बच्चा नाम जीशन पुत्र श्री अफजल मकान नं. 637 भिस्तियो कि छोटी मस्जिद के पीछे बाबू का टीबा रामगंज जयपुर जो कही गुम गया है, जिसकी तलाश कराये। घटना की गंभीरता को देखते हुये थानाधिकारी भूरी सिंह पूनि समस्त जाप्ते के साथ बारिश में भीगते हुये पटनास्थल पर पहुंचकर गली गली में जाप्ता लगाकर बच्चे की तलाश शुरू की गई। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खगाले गये। टीम द्वारा अथक प्रयास कर नाबालिग बच्चे जीशान को एक घंटा में ही दस्तयाब कर परिवारजन को सुपुर्द किया गया। नाबालिग बच्चे के परिवारजन व समस्त रामगंज ईलाके के लोगो ने इस सराहनीय कार्य के लिये थानाधिकारी भूरी सिंह व समस्त स्टॉफ का आभार प्रकट किया।

Leave a comment