।।कार्यालय पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर।।

पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की कार्यवाही मन्दिर में जेब काटने वाली मुल्जिमा गिरफ्तार

चोरी किये हुये 33500 रूपये बरामद

घटना का विवरणः- पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस अनिल देशमुख आईपीएस ने बताया कि दिनांक 02-08-22 को परिवादी श्री उदित गर्ग S/O श्री नरेश कुमार गर्ग उम्र 25 साल निवासी KA 52-53 श्याम रेजिडेन्सी भवानी नगर सीकर रोड थाना मुरलीपुरा जयपुर ने लिखित रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 02/08/22 को मैं माता पिता के साथ खोले के हनुमानजी दर्शन करने आया था दर्शन करते वक्त समय करीब 8.15PM पर मेरी पेन्ट की पीछे वाली मे रखे कुल 47000 रुपये किसी अज्ञात चोर द्वारा निकाल लिये गये है। मेरे पास (55*93, 200*2, 100*1) कुल 47000 रुपये थे । जिस पर थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 260/2022 धारा 379 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान

आरम्भ किया गया।

गठन पुलिस टीम का विवरण:- माल की बरामदगी एवं मुल्जिमानों की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत

श्रीमती

सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनिल

प्रसाद शर्मा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार

पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में श्री बाबूलाल हैड कानि. 378,

कानि. मनोहर न. 2535, कानि. श्रीनिवास न. 7676, महिला कानि. ज्योति न. 12900 की टीम

गठित की गई।

नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमा श्रीमती नैना देवी उर्फ गंगोत्री पत्नी श्री हरिकिशन पुत्री – श्रीराम उम्र 24 साल जाति बावरिया निवासी कच्ची बस्ती रणजीत नगर गोकुलपुरा थाना कोतवाली जिला भरतपुर राज हाल खाना बदौस जगतपुरा पुलिया के नीचे जगतपुरा जयपुर

बरामद माल का विवरण- मुल्जिमा के कब्जे से चोरी के 33500 रूपये बरामद कर जब्त किये गये

गिरफ्तार मुल्जिमा

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started