वर्दी पर दाग: रेप के मामले में जयपुर से Police Inspector गिरफ्तार, लड़की को बोला , कॉपरेट करो, लाइफ बना दूंगा
बाबू अंसारी की रिपोर्ट
जयपुर राजस्थान में खाकी पर फिर से दाग लगा है। इस बार जयपुर से पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ हक की लड़ाई लडने में पीडिता को दो साल लग गए। वह सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंची। उसके बाद आखिर जीत उसकी हुई। देर रात पुलिस इंस्पेक्टर कंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश कर जमानत पर लेने की तैयारी की जा रही है। इंस्पेक्टर के खिलाफ दो साल पहले जयपुर के करणी विहार थाने में केस दर्ज कराया गया था।
ये आरोप लगाए गए थे इंस्पेकटर केपी सिंह पर मिली जानकारी के अनुसार केपी सिंह दो साल पहले झुझुनंू जिले में पोस्टेड था। वहीं पर पीडिता के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था। पीडिता जयपुर की रहने वाली है और केस दर्ज होने के बाद झुझुनूं गई थी। आरोप है कि वहां पर केपी सिंह ने उसे बातों में फंसाया था और उसके बाद उसके साथ रेप किया। उसे धमकाया भी। साथ ही केस रफा दफा कर सरकारी नौकरी लगाने की भी बात की। उसके बाद लड़की से जयपुर में भी रेप किया और जयपुर में तो उसके वीडियो तक बना लिए। इसके बाद पीडिता ने जयपुर के करणी विहार थाने में केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने इस्पेक्टर को गिरफ्तार नहीं किया। इस बीच इंस्पेक्टर बार बार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाता रहा।
हक की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली तक जा पहुंची बहन , तब खुला रास्ता दो साल के दौरान लगातार आरोपी इंस्पेक्टर अग्रिम जमानत याचिका लगाता रहा और बचता रहा। इस बीच पीड़िता की बहन ने हक की लडाई लडी। कोर्ट की शरण में इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कराने पहुंची लेकिन जयपुर हाईकोर्ट में कुछ नहीं हो सकां तो दिल्ली सुप्रीम कोर्ट पहुंची और वहां से जमानत याचिका रद्द कराई। उसके बाद जब इंस्पेक्टर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी। दो सप्ताह पहले इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार से बचने के लिए फिर से अग्रिम जमानत लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर देर रात उसे अरेस्ट कर लिया गया।

Leave a comment