स्मैक की सप्लाई करने वाले दो तस्कर और एक पत्रकारिता को शर्मसार करने वाला तस्कर गिरफ्तार
सिंधीकैंप, लालकोठी और प्रताप नगर थाना इलाके में कार्रवाई

जयपुर

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने सिंधीकैंप, लालकोठी और प्रताप नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 193.05 स्मैक और 2 इलेक्ट्रोनिक कांटा और बिक्री की राशि 86,750 रुपए बरामद किया हैं।
डीसीपी (अपराध) परिस देशमुख ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रामबाबू रुहेला राजपूत अकलेरा झालावाड़, फिरोज शिवाजी कॉलोनी वार्ड नम्बर 32 निवाई टोंक और आनन्द चौधरी प्रताप अपार्टमेंट प्रताप नगर का रहने वाला हैं। पुलिस ने पहली कार्रवाई सिंधी कैंप में करते हुए रामबाबू रुहेला को गिरफ्तार कर 49 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी मादक पदार्थ स्मैक झालावाड अकलेरा निवासी हेमराज से लेकर आया था। आरोपी जयपुर शहर में फिरोज को सप्लाई करता हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तीन हजार रुपए प्रतिग्राम के हिसाब से वह खरीदकर उसे छह हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेच रहा था। आरोपी रामबाबू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने फिरोज को 50 ग्राम स्मैक सप्लाई करना बताया। दूसरी कार्रवाई लालकोठी में करते हुए फिरोज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 46.05 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद किया हैं। आरोपी पत्रकारिता की आड़ में मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करता है। आरोपी के पास से जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ जार का परिचय पत्र मिला है। तीसरी कार्रवाई में आनन्द चौधरी को 98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा और बिक्री की राशि 86,075 रुपए बरामद किया हैं। आरोपी प्रताप नगर के आस-पास स्थित शिक्षण संस्थानों और हॉस्टलों में निवास करने वाले नवयुवकों को मादक पदार्थ स्मैक बेचता हैं।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started