*दस साल की मासूम बेटी को उठा ले गया शराबी पिता, बेटी चीखती रही, रोती रही, लेकिन पिता राक्षस बन गया था* जयपुर राजधानी के चित्रकूट थाना इलाके में एक कलयुगी पिता द्वारा शराब के नशे में 10 साल के मासूम के साथ अश्लील हरकत करने और मां द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर धमकी दे फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चित्रकूट धानाधिकारी रामकिशन विश्रोई ने बताया कि चित्रकूट आवासीय योजना निवासी 35 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ सोमवार देर रात शिकायत दर्ज करवाई है।महिला का 38 वर्षीय पति शराब पीने का आदी है जो आए दिन शराब के नशे में घर आकर महिला के साथ मारपीट किया करता है। आरोपी पति ने 17 जून को अपनी 10 साल की बेटी के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ की जिस पर मासूम की माँ ने विरोध किया, जिस पर पति.पत्नी के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। हालांकि पत्नी द्वारा विरोध करने पर आरोपी पति अपने कमरे में जाकर सो गया।इसके बाद 18 जून की रात आरोपी पति बाहर से शराब पीकर घर आया और घर आने के बाद भी और शराब का सेवन करने लगा। आरोपी की पत्नी रसोई में काम कर रही थी उसी दौरान आरोपी ने अपनी 10 साल की मासूम को पास बुलाया, इसके बाद आरोपी ने मासूम को अपनी गोद में बिठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। उसके कपडे निकाल दिए और उसे पास के कमरे में उठाकर ले गया। मासूम ने अपने पिता की गंदी हरकतों का विरोध किया और मदद के लिए अपनी मां को पुकारा, जैसे ही माँ रसोई से निकल कर बाहर आई वैसे ही आरोपी ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।इस पर मासूम ने अपनी मां को आपबीती बताई, जब महिला ने अपने पति की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी पति ने महिला के साथ ही मारपीट करना शुरू कर दिया और दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी के चलते पत्नी ने इस घटनाक्रम के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया।सोमवार को मां अपनी बेटी को लेकर मायके गई और अपने मायके के सदस्यों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद मायके वालों के साथ देर रात थाने पहुंच अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईपीसी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश करना शुरू किया है। प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

Leave a comment