• ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस थाना गलतागेट जयपुर की कार्यवाही

2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ मुल्जिम इस्लामुद्दीन गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री देशमुख परिस आई.पी. एस. ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जयपुर आयुक्तालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत प्रभावी कार्यवाही व निगरानी हेतु श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक यानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व में कानि श्री कानाराम न. 9033, कानि श्री मालीराम न. 6161, कानि श्री प्रधान न. 9156 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर निगरानी जारी रखी गई एंव दिनांक 27.02.2022 को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान कानि श्री प्रधान न. 9156 की सूचना पर मुल्जिम इस्लामुद्दीन पुत्र श्री सुल्तान अहमद जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी मकान न. 566. ईदगाह कच्ची बस्ती दिल्ली बाईपास रोड पुलिस थाना गलतागेट जयपुर हाल अलमुद्दीन का मकान, नागतलाई कच्ची बस्ती, सुरजपोल अनाज मण्डी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर के कब्जे से 2 ग्राम अवैध स्मैक जप्त किया जाकर मुल्जिम इस्लामुद्दीन पुत्र श्री सुल्तान अहमद को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुल्जिम से स्मैक खरीदने के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस थाना गलतागेट जयपुर द्वारा नशीले पदार्थ बेचने वालो व पीने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। /प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413



* Proceedings of Police Station Galtagate Jaipur under Operation Clean Sweep

Accused Islamuddin arrested with 2 grams of illegal drug smack

Deputy Commissioner of Police Jaipur

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started