एक ही रात में पहले नाबालिग के साथ कुकर्म किया, फिर महिला को बनाया बलात्कार का शिकार
संवाददाता बाबू अंसारी
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के धोद थाना इलाके में पुलिस ने एक ही रात में एक नाबालिग से कुकर्म कर महिला को बलात्कार का शिकार बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागौर के सुदरासन निवासी अशोक कुमार पुत्र शिशुपाल ने पहले दुकान से घर लौट रहे एक नाबालिग के साथ गलत काम किया। बाद में उसी रात एक महिला को दबोच लिया। नाबालिग के पिता व महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को आठ दिन बाद गिरफ्तार किया है। जिसे बापर्दा रख जेल भेज दिया गया है।खेत में ले जाकर किया कुकर्म धोद थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने दोनों वारदातों को अलग अलग जगह अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पीडि़त नाबालिग के पिता ने 13 जून को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 14 साल का बेटा 12 जून की शाम घर के बाहर दुकान पर सामान लेने गया था। वह समान लेकर वापस लौटा तो रास्ते में युवक मोटरसाइकिल पर आया। जिसने उससे सिंगरावत का रास्ता पूछा। फिर दस मिनट में वापस आने की बात कहकर उसे बाइक पर बिठाकर एक खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान बच्चा चिल्लाने लगा तो आरोपी ने उसका गला दबाकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान रास्ते से आते एक ट्रेक्टर की लाइट उस पर पड़ी तो वह घबरा गया और नाबालिग छोड़कर भाग गया। इस पर नाबालिग ढाणी में स्थित एक घर में चला गया। जहां उसने सारी घटना बताई तो उन्होंने उसके पिता को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक महिला ने भी उसी रात बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ऐसे में पुलिस दोनों मामलों में उसे तलाश कर रही थी।घटना के बाद फरार हुआ आरोपी पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया। जिसने मुखबिर की सूचना व तकनीकी टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे बापर्दा रखते हुए जेल भेज दिया गया। / प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

In the same night, he first raped a minor, then made the woman a victim of rape.
Sikar. In the Dhod police station area of Sikar district of Rajasthan, the police had molested a minor in a single night.
Leave a comment