जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 18 लाख सोना

संवाददाता बाबू अंसारी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। कस्टम विभाग की टीम ने गुरुवार को एक बार फिर सोना तस्करी का मामला पकड़ा है। विभाग ने एक यात्री से 346 ग्राम सोना बरामद किया है, एयरपोर्ट पर पकड़े गए सोने की कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है। यात्री मस्कट से सोना लेकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक यात्री मस्कट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्री चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर यात्री से पूछताछ की गई तो वह संतोष पूर्वक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद यात्री के सामान की गहनता से जांच की गई। कस्टम एयर इंटेलिजेंस विंग ने यात्री के कब्जे से 346 ग्राम सोना बरामद किया है। सोना मीट कटर मशीन के आर्मेचर में सोना छुपाकर लाया गया था। फिलहाल, टीम यात्री से पूछताछ कर रही है। / प्रधान संपादक अमजद खान 7737 376413

*18 lakh gold caught at Jaipur airport*



The cases of gold smuggling have started increasing once again at Jaipur International Airport. On Thursday, the team of Custom Department once again accused of smuggling gold.

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started