थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 16.06.2022


→ 20 साल से फरार स्थाई वारन्टी गोपाल गुप्ता को किया गिरफ्तार

> मुल निवास स्थान बदल कर रह रहा था नाना जी का बाग लाल कोठी जयपुर

पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को स्थाई वारन्टी 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी तथा इनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया था जिस पर अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर सिंह मीणा आरपीएस के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पु.नि. के निर्देशन में श्री देवीनारायण कानि 6595, श्री दिनेश कानि 9471, श्री मूलचन्द कानि 10925 की एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर व आसुचना संकलन कर वांछित अपराधियों पर निगरानी जारी रखी गई टीम द्वारा आज दिनांक 16.06.2022 को 20 साल से फरार स्थाई वारन्टी गोपाल गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो अपना मुल पता बदल कर गिरफ्तारी के भय से लालकोठही इलाके में रह रहा था उक्त वांछित अपराधी किसी थाने में वाछित हो तो थाना हाजा से सम्पर्क करें।



नाम पता वार

गोपाल गुप्ता पुत्र श्री मोहनलाल निवासी भानपुर कला रामगढ जयपुर हाल प्लाट नम्बर 4 नाना जी का बाग सुभाष चौक लालकोठी जयपुर /. प्रधान संपादक अमजद खान 7737 37 64 13

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started