पिता ने बेटे को आवाज लगाई, बहू ने दरवाजा खोला वो तो लटककर मर गए, मैं सो रही थी, पता नहीं चला
जयपुर राजधानी जयपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने दो महीने पहले जिसे मर्ग मानकर केस बंद करने की तैयारी कर ली थी उस मामले में अब उसी थाने की पुलिस को हत्या का केस दर्ज करना पडा है और वह भी नामजद। अब आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरु कर दी है। हत्या का यह मामला मानसरोवर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिस युवक की हत्या हुई है उसकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसकी शादी महज सवार साल पहलु हुई थी। पुलिस को फोरेसिंक की कुछ और रिपोर्ट्स का इंतजार है।
सात बजे उठी पत्नी…. बोली वो लटककर मर गए, पता नहीं चला मैं सो रही थी जांच कर रही मानसरोवर पुलिस ने बताया कि धनराज मीणा ने अपनी बहू सुमन और उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। धनराज मीणा का आरोप है कि बेटे रवि की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि धनराज मीणा अपनी बेटी और बेटे रवि के साथ गोल्यावास स्थित एक फार्म हाउस में रहते थे। वो वहां केयरटेकर थे। बेटे रवि की शादी करीब सवा साल पहले सुमन नाम की युवती से की थी। सुमन सांगानेर क्षेत्र में कहीं पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रवि अक्सर वहां भी आता जाता रहता था। करीब दो महीने पहले शाम के समय रवि अपनी पत्नी सुमन को गोल्यावास फार्म हाउस पर ले आया। रवि और सुमन एक कमरे में सो गए। पीछे वाले कमरे में धनराज मीणा और पास वाले कमरे में धनराज की बेटी सो गई। सवेरे करीब सात बजे तक भी रवि और सुमन नहीं जागे तो धनराज ने रवि को आवाज लगाई। बाद में सुमन ने दरवाजा खोला और अपनी रवि की बहन को जगाकर लाई। अंदर कमरे में रवि अचेत था उसकी सांस नहीं चल रही थी। गले पर चोट के निशान थे और हाथों पर कटने के निशान थे। बैड के नीचे संडासी पडी थी। बाद में उसने बताया कि वह रात को सो रही थी और रवि लटक गया। सवेरे उसे नीचे उतारा और बाद में घरवालों को इसकी जानकारी दी।

Leave a comment