*नया बस स्टेंड के सामने पुलिया के नीचे रोडवेज बस व ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिडंत*

किशनगढ़। नया रोडवेज बस स्टेंड के सामने वैष्णो देवी मंदिर स्थित बने पुलिया के नीचे तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रेलर ने रोडवेज बस को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की बस चकनाचूर होकर पुलिया से जा चिपकी। जिसकी वजह से बस में बैठे यात्री बस में बुरी तरह फंस गए। वहीं अचानक हुए सड़क हादसे के बाद आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी मनीष शर्मा व मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। तथा बस में बैठी सवारियों को बड़ी मशक्कत के साथ बाहर निकालकर सभी को एंबुलेंस की मदद से यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचाया। जिसमे करीब पच्चीस सवारियां घायल हुई। जिसमे से आठ सवारियां गम्भीर रूप से घायल हुई है। जिनको उपचार के दौरान जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर रैफर किया गया। जहां चार सवारियों की हालत नाजुक बताई गई। इधर सूचना मिलते ही विधायक सुरेश टांक, सभापति दिनेश सिंह राठौड़ व तहसीलदार मोहन सिंह राजावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं हादसे के दौरान पुलिया के नीचे गन्ने के ज्यूस का जोगाड़ लगाने वाले 42 वर्षीय घनश्याम जाट की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार रोडवेज बस अजमेर से गंगापुर की और जा रही थी। रोडवेज बस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में मदनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अजमेर रैफर किए सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वही अजमेर सीओ नॉर्थ छवि शर्मा ने भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर घायलों के परिजनों से संपर्क कर रही है। जयपुर से अमजद खान की रिपोर्ट

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started