थाना सुभाष चौक जयपुर उत्तर की कार्यवाही दिनांक 13.05.2022

JAIPUR

शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार मुल्जिम नशे की खातीर रात्री में सुने मकानों में चारी कर चोरी के सामान को सस्ते में बेचकर नशा करने का है आदि

पुलिस उपायुक्त श्री परिस देशमुख जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 11. 05.2022 को पुलिस थाना सुभाष चौक पर परिवादिया श्रीमती शहनाज तरन्नुम ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट रात्री के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुस कर 32 इंच का (सेमसग, स्मार्ट) LED टी.पी. करीब 45000 रू सोने चाँदी के गहने 20-25 हजार रु नगद राशि तथा लेट बाथ में लगे लक्जरी आईटम व बहन नसीम बानों के पोर्शन से उनकी करीब 9000 हजार की चाँदी की पाजेब, लगभग 40000रू के सोने चांदी के जेवरात, 80000 के लगभग नकद राशि तथा कीमती कपड़े चोरी होने की दर्ज करवाई थी आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 101 / 2022 धारा 457,380 आईपीसी में दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अति पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम श्रीमति सुमन चौधरी के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक श्री महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री जयप्रकाश पूनिया पुनि के दिशानिर्देशों में श्री अशोक सिंह सउनि श्री दिपेन्द्र कानि 8093 श्री नफे सिंह कानि 6038 श्री विजय कुमार कानि 8632 की टीम गठित की गई टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते हुये इलाका क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खगाले जाकर चोर की पहचान करते हुये दिनांक 13.05.2022 को मुल्जिम मोहम्मद जॉनी को दस्तयाब कर प्रकरण में बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण

मोहम्मद जॉनी पुत्र मोहन्द सिराज शेख उम्र 30 साल निवासी किरायेदार म.न. 12 काली का मकान रहीम नगर मौहल्ला टीकीगरान बास बदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर

तरीका वारदात

मुल्जिम कचरा बिनने के बहाने सुन्ने मकानों की रैकी करता है तथा रात्री में घर में घुस कर चोरी करता है तथा पारी का सामान बेच कर स्मैक खरीदता है जो स्मैक पीने का आदि है।

जिसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के मुकदमे दर्ज है।

जयपुर शहर में की गई अन्य वारदात

मुल्जिम ने ईलाका थाना बहम्पुरी जयपुर में 20-25 दिन पहले सुने मकान में एक गैस सेलेण्डर एक एलईडी व घरेलु बर्तन चोरी करना बताया है।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started