पुलिस थाना निवाई जिला टोंक

दिनांक:- 10.05.2022

पुलिस थाना निवाई जिला टॉक की बड़ी कार्रवाही।

पुलिस थाना निवाई में मोटरसाईकिल चोरी का आरोपी गिरफतार एंव आरोपी के कब्जे से चुरायी गई मोटरसाईकिल बरामद तथा साथ ही मुलजिम के कब्जे से तीन अन्य मोटरसाईकिलें धारा 102 सीआरपीसी में जप्त |

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों जिसमे थाना निवाई क्षेत्र मे अपराधियों की धरपक्कड एव थाना ईलाके में हो रही लगातार चोरी की वारदातो के खुलासे के कम में श्री सुभाष चन्द्र मिश्रा अति० पुलिस अधीक्षक महोदय टॉक व श्री रुद्रप्रकाश शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त निवाई के निर्देशन में अजय कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निवाई के द्वारा एक टीम गठित कर टीम में श्री प्रहलाद नारायण स०उ०नि० के नेतृत्व में कार्रवाही करते हुये दिनांक 19.10.2021 को थाना निवाई क्षेत्र के कस्बा निवाई जैन पैराडाईज से मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टॉक को दिनांक 09.05.2022 को कस्बा निवाई से डिटेन करने के दौरान आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा पुत्र श्री चिरंजीलाल जाति मीणा उम्र 18 साल निवासी मुण्डिया थाना निवाई सदर के कब्जे से मिली मोटरसाईकिलAPACHI RTR 160 TVS रजि० नं0RJ-14-DR-3014, चैसिस नम्बर- MD634KE40E2K65952, इंजन नम्बर-OE4KE2661081 चोरी की होना प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई शख्स बुद्धिप्रकाश मीणा को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफतार किया गया तथा प्रकरण हाजा में मुलजिम मेघराज राणा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से प्रकरण हाजा में चुरायी हुई मोटरसाईकिल बरामद की गई तथा साथ ही बरामदगी स्थल मकान स्वय पर खड़ी दो अन्य मोटरसाईकिल 1) HERO HF DELUXE बिना नम्बरी चैसिस नम्बर MBLHAA11AZG4F07921, इंजन नम्बर HA11EKG4F08072 2) HERO SPLENDOR PLUS बिना नम्बरी चैसिस नम्बर MBLHA10EEAHF27524, इंजन नम्बर-HA10ERHHA36615 के सम्बन्ध में मुलजिम से कागजात मांगने पर नहीं होना बताने पर व मोटरसाईकिलो पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं होने पर उक्त मोटरसाइकिले चोरी की प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई।

घटना का विवरण :

दिनांक 08.05.2022 को श्री गोलू सेनी पुत्र श्री नाथूलाल सेनी निवासी चन्दा टाकीज के पिछे मालियो का मोहल्ला निवाई ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे स्वयं की एक मोटरसाईकिल HERO HF DELUXE रजि. RJ26SU9481 इंजन न. HA11ENJ4B06088 जिसके चेचिस न MBLHAR235J4B02063 को दिनाक 19.10.2021 को शाम के 7.30 बजे जैन पेराडाईज गार्डन के बाहर खड़ी करके गार्डन के अन्दर खाना खाने चला गया जहा से मै वापस 30 मिनिट बाद जैसे ही में बाहर आया व मोटरसाईकिल को देखा तो मोटरसाईकिल मोके से गायब थी जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। इत्यादि पर मुकदमा नम्बर-217 / 2022 धारा 379 भादस दर्ज कर तफतीश श्री प्रहलाद नारायण स०उ0नि0 के जिम्मे की गई।

घटना का खुलासा:

उक्त घटना के खुलासे हेतु थाना हाजा पर घटित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के जानकारी की गई व मुखबीर खास की सूचना पर प्रकरण हाजा के मुलजिम मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टोंक को दिनांक 09.05.2022 को गिरफतार किया गया तथा मुलजिम के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरुका मोटरसाईकिल HERO HF DELUXE रजि. RJ26SU9481 इंजन न. HA11EN.J4B06088 चेचिस न. MBLHAR235J4802063 बरामद की गई तथा आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा पुत्र श्री चिरंजीलाल जाति मीणा उम्र 18 साल निवासी मुण्डिया थाना निवाई सदर को डिटेन करने के दौरान आरोपी मेघराज व सहयोगी बुद्धिप्रकाश मीणा के कब्जे में मिली मोटरसाईकिल APACHI RTR 160 TVS. रजि० नं0RJ-14-DR-3014, चैसिस नम्बर- MD634KE40E2K65952, इंजन नम्बर OE4KE2661081 चोरी की होना प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई तथा साथ ही मुलजिम मेघराज मीणा से बरामदगी के दौरान बरामदगी स्थल मकान स्वयं पर खड़ी दो अन्य मोटरसाईकिल 1.) HERO HF DELUXE बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर- MBLHAA11AZG4F07921, इंजन नम्बर-HA11EKG4F08072, 2) HERO SPLENDOR PLUS, बिना नम्बरी, चैसिस नम्बर- MBLHA10EEAHF27524, इंजन नम्बर – HA10ERHHA38615 के सम्बन्ध में – मुलजिम से कागजात मांगने पर नहीं होना बताने पर व मोटरसाईकिलो पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नही होने पर उक्त मोटरसाईकिले चोरी की प्रतीत होने पर धारा 102 सीआरपीसी में जप्त की गई।

कार्यवाही का विवरण:

उपरोक्त मुलजिम मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास, मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टॉक के विरुद्ध थाना हाजा पर पंजीबद्ध अभियोग संख्या 217 / 2022 धारा 379 आईपीसी में अनुसंधान किया जा रहा है तथा साथ ही ईलाका थाना क्षेत्र से चोरी गई अन्य मोटरसाईकिलो के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता :

  1. मेघराज पुत्र श्री प्रहलाद जाति राणा उम्र 22 साल निवासी एनबीसी फैक्ट्री के पास, मुण्डिया थाना निवाई सदर जिला टोक

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started