पत्नी के हाथ पांव बांधकर रोज करता था बलत्कर पत्नी ने किया मुकद्दमा दरज


जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एक युवती ने अपने पति के खिलाफ रेप केस दर्ज किया है। रेप की धाराओं में केस दर्ज होने के साथ ही पोक्सो एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के दौरान जब युवती ने अपने दस्तावेज पुलिस को सौंपे तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। युवती ने पुलिस को बताया कि जबरन उसे जवान बताकर शादी कर ली गई। मार्कशीट में कांटछांट कर उसे बालिग बना लिया और उसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत की कि थाने की शरण लेनी पड़ी। नाहरगढ़ थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।
नाबालिग को मार्कशीट में कांटछांट कर बालिग बना लिया, उसके बाद नोंचने लगा पति पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र करीब 23 साल है। कुछ साल पहले शादी हुई थीं। शादी से पहले पति ने दसवीं की मार्कशीट में कांटछांट कर लीं और उसे बालिग बता दिया। बालिग बताकर शादी की और परिजन भी इसके लिए तैयार हो गए। उन्होनें भी बिना कुछ सोचे समझे ब्याह कर दिया। शादी के बाद पति कुछ दिन तो सही रहा लेकिन उसके बाद हैवान बन बैठा। पति ने हर तरह से पत्नी को नोंचा। कई बार तो हाथ पैर बांधकर जबरन रेप तक किया। मामला यहीं शाांत नहीं हुआ। वह लगातार इस तरह का कृत्य करता रहा।
असल दस्तावेज हाथ लगे तो थाने पहुंची पत्नी पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसे भी अब यही लगने लगा था कि वह कम उम्र में ही बालिग हो गई है। वह मां से बात करती तो मां कहती कि शादी के बाद यही सब होता है। कुछ दिन में सब सही हो जाएगा। लेकिन कुछ सही नहीं हुआ। कुछ दिन पहले पीडिता के हाथ अलस दस्तावेज लग गए तो वह सीधे उन्हें लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट, रेप, मारपीट समेत आठ धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started