राजस्थान टोंक निवाई संवाददाता फरीद मोहम्मद की रिपोर्ट
निवाई में 8 साल की बुशरा साजिया रख रही है पूरे रोजे
रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है इस महीने में हर कोई खुदा की इबादत करता दिखाई देता है जिसमें बुजुर्गों के साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चे भी रमजान के रोजे रखते हैं इन्हीं में से एक है मस्जिद लोहारन के इमाम वह खतीब मुफ्ती मोहम्मद सलीम नदवी की चहेती बेटी 8 साल की बुशरा साजिया इस चिलचिलाती धूप में भि पूरे रोजे रख रही है इतना ही नहीं रोजाना कुरान की तिलावत भी कर रही है जहां बड़े-बड़े इस चिलचिलाती धूप में रोजा रखने से डर रहे हैं वही इतनी कम उम्र में रमजान के पूरे रोजे रखकर कुरान की तिलावत करने वाले बुशरा साजिया ने सभी को हैरत में डाल दिया है कड़ी धूप में करीबन 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर दिनभर खुदा की इबादत कर पांच वक्त की नमाज पढ़कर रोजे भी रख रही है बुशरा साजिया के इस जज्बे और इबादत के शौक को लेकर आस पड़ोस वाले और रिश्तेदार उसके हौसला अफजाई कर रहे हैं और उनके वालिद मुफ्ती मोहम्मद सलीम नदवी को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं

Leave a comment