राजस्थान: CM अशोक गहलोत को जान से मारने की धमकी, रमजान को लेकर आए आदेश से था नाराज…
राकेश सिंह ने पुलिस की हिरासत के दौरान बताया कि उसे जोधपुर डिस्कॉम ने रमजान के महीने में बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर गुस्सा आया था। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हिंदू त्यौहार पर ऐसे आर्डर जारी




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके गृह नगर के ही रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे डाली है। फेसबुक पर राकेश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने लिखा, ‘एक कोई मुझे रिवाल्वर दो मुझे गहलोत को सबक सिखाना है।’ यह सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही जोधपुर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पूरी पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में राकेश सिंह ने वह कारण भी बताया जिसके चलते उसने सीएम गहलोत को जान से मारने की धमकी दी थी।


डिस्कॉम के रमजान वाले आदेश से था खफा

राकेश सिंह ने पुलिस की हिरासत के दौरान बताया कि उसे जोधपुर डिस्कॉम ने रमजान के महीने में बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर गुस्सा आया था। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हिंदू त्यौहार पर ऐसे आर्डर जारी नहीं करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। राकेश सिंह ने बताया कि इस तरह के सरकारी आदेश से वह काफी आहत हुआ था।

पुलिस ने चंद घंटों में राकेश सिंह को किया गिरफ्तार

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started