जयपुर में दो मनचलों को निर्भया स्क्वायड टीम ने पकड़ा:लड़कियों पर कमेंट के साथ कर रहे थे गलत इशारे, महिला कांस्टेबल ने टोका तो भड़के

लड़कियों पर कमेंट के साथ कर रहे थे गलत इशारे, महिला कांस्टेबल ने टोका तो भड़के|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar

मुरलीपुरा बस स्टैंड पर लड़कियों पर कमेंट और गलत इशारे करते मिले दो मनचलों को गिरफ्तार किया।

जयपुर की विश्वकर्मा थाना इलाके में लड़कियों पर कमेंट कर गलत इशारे कर रहे दो मनचलों को निर्भया टीम ने गुरुवार दोपहर पकड़ा है। विश्वकर्मा थाना पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एडिशनल कमिश्नर (सेंकड) हैदर अली जैदी ने बताया कि निर्भया स्क्वायड नोडल अफसर सुनीता मीना के नेतृत्व में ऑपरेशन ‘सेफर सिटी-सेफर स्ट्रीट’ अभियान के तहत असामाजिक और शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार को निर्भया स्क्वायड की महिला कांस्टेबल प्रियंका ड्यूटी पॉइंट पर जा रही थी। इसी दौरान रोड नंबर-1 मुरलीपुरा बस स्टैंड पर दो लड़के पास खड़ी दो-तीन लड़कियों पर कमेंट पास करते दिखे। आसपास से गुजर रही लड़कियों की तरफ भी गलत इशारे कर रहे थे।

महिला कांस्टेबल प्रियंका के दोनों मनचलों को टोका तो वह महिला कांस्टेबल पर ही भड़क गए। महिला कांस्टेबल ने अपनी टीम को मौके पर बुलाने के साथ ही विश्वकर्मा पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपी सुरेश जाखड़ और आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started