जयपुर -पुलिस उपायुक्त उत्तर देशमुख परिस आई.पी. एस. ने बताया कि परिवादी मोहम्मद फरीद उर्फ पप्पू पुत्र स्व. हाजी मोहम्मद उम्र 46 साल जाती मुसलमान निवासी म.न. 754 मोहल्ला पचरंगपट्टी बास बदनपुरा थाना गलतागेट ने पुलिस थाना गलतागेट पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा पुत्र फैजान बहिन की शादी के लिए बर्तन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए लेकर उसका दोस्त कासिम उर्फ पाँव साथ दिल्ली गए थे जो अभी तक घर नही आये हर बार अलग अलग नये मोबाईल नबरो से मेरे पुत्र फैजान द्वारा 4 लाख रूपये की मांग कर रहे है और झालावाड इकलेरा जगह पर पैसे पहुँचाने का नाम ले रहे मेरे पुत्र की तलाश करने की कृपा करे जो मेरे पुत्र को बंधक बना रखा है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे। आति रिपोर्ट पर पुलिस थाना गलतागेट पर अभियोग संख्या 25/2022 धारा 365 भा 1/2 कर अनुसंधान आरम्भ किया गया परिवादी के पुत्र को अपहतो से मुक्त करवाने व मुल्जिमान की गिरफ्तारी बाबत श्रीमती सुमन चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट के नेतृत्व, हरपाल सिंह उप निरीक्षक , कानि प्रदीप न. 11108 कानि. रोशन कुमार 9137, कानि रामबाबू न. 4853 की टीम गठित की गई पूर्व मे परिवादी के पुत्र अपहर्त फैजान उर्फ लाली पुत्र मोहम्मद फरीद उर्फ पप्पु, जाति मुसलमान, उम्र 29 साल निवासी- म.न. 754 मोहल्ला पचरंग पट्टी, बासबदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर को खिचलीपुर मध्यप्रदेश से दस्तयाब किया गया था प्रकरण हाजा मे पूर्व मे मुल्जिमान 1. कासिम खान उर्फ पाव पुत्र महमुद हसन उर्फ मुन्ना जाति पठान मुसलमान उम्र 23 साल निवासीम.न. 186 मौहल्ला बिलौचियान बासबदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट जयपुर, हाल
म.न. 829, मौहल्ला इमाम चौक पुलिस थाना गलतागेट जयपुर, हाल किरायेदार साबु चाचा का मकान कनक बाग सडवा मोड पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 2. विष्णु उर्फ महेश पुत्र मोहन लाल जाति तंवर राजपुत (लोधान) उम्र 21 साल निवासीग्राम डोब, पोस्ट पपडेल, तहसील खिलचीपुर, पुलिस थाना भोजपुर, जिला राजगढ,
मध्यप्रदेश . रामबाबू तंवर पुत्र मानसिंह तंवर जाति तंवर राजपुत (लोधान) उम्र 25 साल निवासी ग्राम सुआहेडी, तहसील खिलचीपुर थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश हाल पाटन हाउसिंह बोर्ड ढालरा पाटन जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण हाजा मे शेष आरोपी बिरम तंवर पुत्र मोतीलाल जाति तंवर उम्र 25 साल निवासी ग्राम मानपुरा लोधान पोस्ट सरडा तहसील अकलेरा पुलिस थाना भालता जिला झालावाड राजस्थान अपने मशकन से फरार चल रहा था जिसको दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

Leave a comment