जयपुर। लगभग दो महीने बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और जयपुर पुलिस की मेहनत रंग लाई। जयपुर से लापता हुई दोनों बहनों को पुलिस ने लखनऊ में दस्तायाब कर लिया हैं। दोनों बच्चियां सकुशल है। लापता बहनों के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। जयपुर पुलिस उन्हें लखनऊ से जयपुर ला रही है।
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां सकुशल है। सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चियां लखनऊ में पिछले डेढ़ महीने से डोर टू डोर मार्केटिंग कर रही थी। बच्चियों के मिलने के बाद पुलिस उन्हें लखनऊ से जयपुर ला रही है।
पुलिस के करीब 10,000 से ज्यादा जवान बच्चियों को खोजने में जुटे थे। बच्चियों की खोज के लिए एसआईटी की टीम का भी गठन किया गया था। इसी के साथ डेडिकेटेड टेक्नीकल, साइबर टीम, कमिश्नरेट की स्पेशल टीम व साउथ जिले की डीएसटी बच्चियों की तलाश कर रही थी। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव प्रतिदिन पूरे मामले की मोनिटरिंग कर रहे थे।
वकीलों ने किया था प्रदर्शन
दोनों बालिकाओं का लंबे समय तक सुराग नहीं लगने पर पुरोहित ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के बड़े अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई थी। वहीं बालिकाओं के नहीं मिलने पर राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच उच्चाधिकारी से करवाने के साथ ही 28 मार्च तक प्रगति रिपोर्ट मांगी थी।
यह है मामला
करतारपुरा निवासी अवधेश कुमार पुरोहित की दोनों बेटियां रमा कंवर और भावना 03 फरवरी से लापता थी। पुरोहित ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट दी थी कि 3 फरवरी को उसने बेटी भावना जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ती है और रमा कंवर जोकि 11वीं कक्षा में पढ़ती है को स्कूल छोड़ा था। निर्धारित समय के बाद भी वह घर नहीं लौटी। स्कूल में जाकर पूछा को स्टाफ ने कहा कि वे बीमार होने की बात कहकर चली गई थी।

Leave a comment