आज दिनांक 24 /03/2022 को कमर चौक, मच्छी मार्किट,घाटगेट पर विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की टीबी मुक्त भारत 2025 हेतु नवीन रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में WORLD VISION INDIA ( JEET 2.0) के द्वारा पी.एम.टी.पीटी. (PMTPT) के तहत पल्मोनरी टीबी रोगियों के परिवारों के सभी सदस्यों को TPT पर लाने के लिए डॉक्टर के माध्यम से X-RAY की जांचे करवा कर उनकी टीबी के इंफेक्शन से बचाव हेतु दवाइयाँ शुरू की गई।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम ( NTEP) और जॉइंट एफर्ट फ़ॉर एलिमिनेशन ऑफ ट्यूबरक्लोसिस के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में डॉ धर्मवीर साँवरिया (रैगरों की कोठी) एवं डॉ एस एस नरुका ( तोपखाना हुज़ूरी) के सहयोग से टीबी रोगियों के परिवारों के सदस्यों की जांच की गई एवं टीबी से बचाव हेतु उपचार सुनिश्चित किया गया।
इस कार्यक्रम में पार्षद श्री उम्रदराज, पूर्व पार्षद श्रीमती रानी लुबना ( महिला कांग्रेस सदस्य), श्रीमती पूनम अरोड़ा, श्री राशिद अहमद STS (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर), श्री दीपक शर्मा ( District Lead JEET 2.0), ज्योति शर्मा, जाहिरा परवीन, डॉट्स प्रोवाइडर कहकशां खान आदि ने टीबी से सम्बंधित जानकारी आम लोगो को बताई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started