राजस्थान टोंक निवाई
AP S, दहेज के खिलाफ सोच

अल्हम्दुलिल्लाह चार निकाह हुए बगैर दहेज के जिसमें ए पी एस टीम प्रमुख एफ आर शाह व टीम कार्यकर्ता पहुंचे

,शहजाद जी की बेटी फिजा बानो का निकाह ,मोहम्मद उमर के साहबजादे, मौलाना अब्दुल अलीम बूंदी से ,व मोहम्मद हनीफ शाह की बेटी आफरीन बानो का निकाह दिलदार शाह जी के साहबजादे मोहम्मद आशु ,खोनागोरियांन मुनावारा मस्जिद में लुनियावास जयपुर में ,

निजामुद्दीन जी की बेटी हिना बानो निवाई, का निकाह इस्लाम जी के साहबजादे मोहम्मद जावेद सांगानेर से हुआ,

व शेर अली की बेटी बिल्किस बानो निवाई का निकाह मोहम्मद उमर के साहबजादे मोहम्मद आमिर बूंदी से हुआ

आदम परोपकार संस्थान (APS) दहेज के विरुद्ध मुहिम टीम ने प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित कर मुबारकबाद दी, जिन्होंने बगैर दहेज के निकाह किया और पूरी सुन्नत तरीके से, फिजूलखर्ची बिल्कुल भी नहीं की गई ना बैंड बाजा ना कोई पटाखे ना कोई डीजे कुछ नहीं, मस्जिद में निकाह हुआ बहुत अच्छा लगा अल्लाह सभी भाईयों को इसी तरह करने की तौफीक दे अल्लाह तमाम उन रिश्तेदारों को जिन्होंने इस में सहयोग किया और उन तमाम भाइयों को जो बगैर दहेज के निकाह करने के लिए इरादा कर रखा है परवरदिगार हर मुसीबत हर बला से उन को बचाए रखें और दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की अता फरमाए

दहेज ना कोई सुन्नत ,ना कोई फर्ज ,किसी आलिम मुफ्ती से मालूम कर लेना।

दहेज प्रथा नहीं ,भीख लेने का सामाजिक तरीका बना रखा हम लोगो ने ,दहेजप्रथा बंद करें ,नुमाइश बंद करें , और दहेज वाली शादियों की तारीफ चर्चा बंद करें यह भी एक बुराई है ,गरीब शर्मिंदगी से मरा जाता हैं, आप अपनी बेटी को देना चाहते हो तो, अल्लाह ने दिया है तो पीछे भी दिया जा सकता है ,दहेज औरत का अपमान है

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started