*जयपुर के अधिवक्ता अवधेश कुमार पुरोहित की नाबालिग पुत्रियां रमा कंवर तथा भावना को लापता होने के 45 दिन बाद भी पुलिस द्वारा नहीं खोजे जाने पर नाराज़गी जताते हुए दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र इन बच्चियों को नहीं खोजा गया तो राज्य भर के अधिवक्ता आम जनता एवं सामाजिक संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे*
*डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के प्रहरी तथा न्याय के रक्षक माने जाने वाले अधिवक्ताओं के साथ ही ऐसा हो रहा है तो आम जनता की क्या हालत होगी ,इस घटना से राज्य के सभी वक़ील समुदायों में गहरी रोष तथा चिंता व्याप्त है*
*उन्होंने कहा कि इस बाबत दी बार एसोसिएशन जयपुर एम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर द्वारा संयुक्त रुप से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पुलिस कमिशनर आनंद श्रीवास्तव एवं DGP एल एल लाठर को ज्ञापन भिजवा दिया गया है एवं कल दिनांक 21March 2022 ko 1:00 बजे से दी बार एसोसिएशन जयपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अधिवक्ता संयुक्त रुप से कोर्ट के सामने जयसिंह हाईवे पर रास्ता रोककर धरना एवं प्रदर्शन करके बच्चों को शीघ्र उनके परिजनों को सुपुर्द किए जाने की मांग रखेंगे*

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started