जयपुर जयपुर के एक नामी होटल में मसाज के नाम पर विदेशी महिला के साथ अश्लीलता करने का बड़ा मामला सामने आया है। विदेशी महिला ने इस मामले में सिंधी कैंप थाना पुलिस को सूचना दी और बाद मे केस दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सिंधी कैंप थानाधिकारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नींदरलैंड के एम्सटर्डम में रहने वाली 45 वर्षीय महिला भारत घुमने आई थी।इस दौरान जब जयपुर घुमने पहुंची तो जयपुर के सिंधी कैंप थाना क्षेत्र में स्थित एक बड़े होटल में ठहरीं थी। वहां पर आयुर्वेदिक मसाज के लिए उन्हें ऑफर किया गया। मसाज के लिए महिला ने फीमेल मसाज करने वाली महिला को बुलाने के लिए कहा था लेकिन होटल स्टाफ ने पुरुष मसाज करने वाले को भेज दिया। मसाज करने वाले ने मसाज के नाम पर विदेशी महिला को निर्वस्त्र किया और उसके बाद महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दिया।मसाज के नाम पर करीब दो घंटे तक महिला के साथ अश्लीलता की और उसके बाद किसी को भी बताने पर इस बारे में मना कर दिया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह डर के मारे सब सहती रही और बाद में जब मसाज के बाद होटल से बाहर निकली तो थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले ईटली की एक युवती के साथ भी जयपुर में अपराध हुआ था।

Comments

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started